क्या iQOO 15 5G सिर्फ Gamers के लिए है? क्या इसका कैमरा iphone को टक्कर दे सकता है?(आइए देखते हैं जो 7 दिन इस्तेमाल मे हमने अनुभव किया)
दोस्तों, मेरा नाम है Sumi , आपका स्वागत है मेरे मोबाइल रिव्यू में ,आपके मन में भी बहुत सारे सवाल होंगे जैसे: Snapdragon 8 Elite Gen 5 शक्तिशाली प्रोसेसर है तो क्या फोन गर्म होगा?, क्या इसका कैमरा IQOO के पुराने फ़ोन से बेहतर है?, क्या ये फोन सिर्फ गेमिंग के लिए है या "All Rounder" है
मैंने खुद ये फोन 3-4 दिन तक इस्तेमाल करके टेस्ट किया। सबसे पहले मैंने इसमे Bgmi गेम ट्राई किया सच में इस फोन ने कमाल ही कर दिया। मैंने लगातार 1 घंटे तक Bgmi play किया और इसकी बैटरी सिर्फ 15% खर्च हुई। इसकी गेमिंग परफॉरमेंस बहुत अच्छी है येह फ़ोन 144 FPS Support करता है जो गेम के Graphics और भी Ultra Realstic और Smooth Gameplay का एहसास दिलाता है
फिर हमने iQOO 15 5G का कैमरा परफॉर्मेंस चेक किया। ये फ़ोन 1080-8k क्वालिटी 30-60 FPS मे फोटो और वीडियो Support करता है। इसका कैमरा iphone जैसा तो नहीं है लेकिन बहुत हाई क्वालिटी और बेस्ट कलर की वीडियो और फोटो आती है। जब आप फोटो क्लिक करते हैं तो इसका AI Colour Adjust करके ही इमेज देता है और साथ ही ये snapshot, Landscape, Night, potrait mode support करता है।
चलिए अब हम एक-एक करके इसके all Fractures से परिचित करवाते है
1. Box में क्या मिलता है? (Unboxing Experience)
कंपनियां आजकल चार्जर हटा रही हैं, लेकिन iQOO ने दिल जीत लिया है। बॉक्स खोलते ही आपको मिलता है:
• iQOO 15 हैंडसेट (प्रीमियम फील के साथ)
• Vivo 100W Flash Charge Adapter ( हाँ, दोस्तों बॉक्स के अंदर!)
• Type-C Cable
• Silicone Rubber Case (अच्छी क्वालिटी का)
• Sim Ejector Tool और कुछ पेपर्स।
2. Design और Build: क्या यह हाथ में प्रीमियम लगता है?
सबसे पहले नज़र जाती है इसके बैक पैनल पर। इसमें Matte Finish Glass Back दिया गया है और इसके पीछे Moto racing track जैसा डिज़ाइन होता है। ये हाथ में बहुत स्मूथ लगता है और उंगलियों के निशान भी नहीं आते।
• Halo Light: पीछे की तरफ एक नई 'Halo Light' दी गई है जो नोटिफिकेशन और गेमिंग के वक़्त गज़ब का लुक देती है। हमने फोटो भी डाल दी है IQOO 15 vs IQOO 13 तुलना मे।
• Durability: भाई, यह फोन टैंक जैसा मजबूत है। इसमें IP68 और IP69 की रेटिंग है (मतलब धूल हो या पानी का तेज बहाव, फोन को कुछ नहीं होगा), हमने इसको 5-6 फुट ऊपर से नीचे गिरा दिया, लेकिन इससे कुछ नहीं हुआ। आप ऐसा बिल्कुल भी ना करे।
• Dimensions: इसकी मोटाई सिर्फ 8.1 mm है, लेकिन वजन 222 ग्राम है। 7000mAh की बैटरी होने के बावजूद यह ज्यादा भारी नहीं लगता। लेकिन इसे कम मत समझना।
• Button Placement: बटन की बात करे तो Right side में वॉल्यूम और उसके ठीक निचे पावर बटन हैं। और इन बटन के अलावा ऊपर की तरफ IR Blaster (AC/TV रिमोट के लिए), माइक्रोफ़ोन, स्पीकर है। फ़ोन के bottom मे Sim Slot, Type C Port, के साथ एक और स्पीकर मिलता है (मतलब कुल 2 स्पीकर)।
• Glass: इस IQOO 15 5G का ग्लास back Matte finish है जो इस iQOO 15 5G को एक premium look देता है।
• Frame: इस iQOO 15 5G का फ्रेम Aluminium Alloys से बना हुआ है जो इसे बेहतर मजबूती देता है।
• Colour: ये IQOO 15 5G केवल 2 Colours मे उपलब्ध है। हम ये इमेज भी लगा देंगे आपके लिए।
3. Display: iPhone जैसी क्वालिटी?
सीधी बात करें तो इसका डिस्प्ले 'मक्खन' है। iQOO ने इसमें 6.85-इंच की 2K LTPO AMOLED स्क्रीन दी है।
• Brightness: इसकी पीक ब्राइटनेस 6000 Nits तक जाती है और HBM (High Brightness Mode) 2600 nits है। मतलब कड़ी धूप में भी स्क्रीन शीशे की तरह साफ़ दिखेगी।
• Quality: क्वालिटी की बात करे तो इसमें Anti-Reflection Film लगी है और यह TUV Rheinland Dual Eye Protection के साथ आता है, ताकि आँखों पर जोर न पड़े।
• Viewing Experience: YouTube पर 2160p60 तक HDR वीडियो देखिये, मज़ा आ जायेगा। इस की फोटो भी मैं डाल दूंगा लाइव क्वालिटी proof के लिए। फ़ोन के अंदर मोजुद Stereo स्पीकर्स के साथ यह एक चलता-फिरता थिएटर है।
• Fingerprint: इसमें 3D Ultrasonic Fingerprint Sensor है, जो गीले हाथ होने पर भी तुरंत अनलॉक हो जाता है। ये फ़ीचर Next-Level है।
4. Performance और Gaming: असली 'बादशाह':
अब आते हैं उस चीज़ पर जिसके लिए iQOO जाना जाता है।
• Processor: इसमें लगा है दुनिया का सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) प्रोसेसर जो इसे सभी फोन से अलग बनाता है।
• Gaming Chip Q3: iQOO ने इसमें अपनी सुपरकंप्यूटिंग चिप Q3 लगाई है। इसका फायदा? आप BGMI और COD जैसे गेम्स 144 FPS पर खेल सकते हैं। साथ ही 120 FPS पर भी गेमिंग का सपोर्ट है।
• Cooling: गेमिंग करते वक़्त फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें 8000mm² का भारत का सबसे बड़ा VC Cooling System लगा है यह तो गेमर्स के लिये वरदान है।
• Game Mode: Normally ये फोन 120 FPS गेमिंग Support करता है लेकिन गेम मोड के साथ ये 'Monster Mode' मैं 144 FPS पर गेमिंग Support करता है और Dual Axis Vibration Motor गेमिंग के एक्सपीरियंस को Next-Level पर ले जाते हैं।
5. Camera: गेमिंग फोन में ऐसा कैमरा? यकीन नहीं होता!
आमतौर पर गेमिंग फोन्स का कैमरा औसत होता है, लेकिन iQOO 15 ने इस धारणा को तोड़ दिया है।
• Main Camera: 50MP Sony IMX992 (OIS) - यह दिन और रात दोनों में बेहतरीन डीटेल कैप्चर करता है।
• Telephoto: 50MP Sony IMX882 (Periscope 3x Zoom) - दूर की फोटो और पोर्ट्रेट शॉट्स DSLR जैसे आते हैं।
• Ultra-Wide: 50MP Samsung JN5 - इसमें 150-डिग्री का व्यू मिलता है।
• Selfie: सामने 32MP का कैमरा है।
• Video: आप 8K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और 4K/1080p 60fps का सपोर्ट तो है ही। इसमें Landscape, Night Mode, Portrait और Snapshot जैसे कई मोड्स भर-भर के दिए गए हैं।
6. Battery और Software: जो कभी ख़त्म न हो
• Battery: भाईसाहब, 7000mAh की विशाल बैटरी!Gamerss के लिए तो ये सोने पर सुहागा है और ये लगातर कम से कम 6 घंटे नॉनस्टॉप गेमिंग कर सकता है। यह IQOO 15 5G आराम से 2 दिन चल सकती है ये हमारा experience है।
• Charging: 100W वायर्ड चार्जिंग, 40W Wireless Charging और यहाँ तक कि Reverse Charging भी सपोर्ट करता है।
• Software: यह फोन Android 16 पर आधारित है (OriginOS 6 / Funtouch OS)। कंपनी ने 5 साल के OS अपडेट्स और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। मतलब यह फोन लंबा चलने वाला है।
• AI Features: Google Gemini का सपोर्ट, Click to Search, AI Erase और Live Cutout जैसे स्मार्ट फीचर्स इसमें पहले से हैं।
Connectivity और अन्य फीचर्स
• Network: इसमे 20 5G Bands का सपोर्ट मिलता है, WiFi 7 इसमें भी मिलता है, Bluetooth 6.0 और NFC सब कुछ मौजूद है। और भाइयों इसमें eSIM का सपोर्ट भी दिया गया है।
• Storage: स्टोरेज की बात करे तो इसकी Rom LPDDR5x Ultra UFS 4.1 है और Ram 12GB/256GB, 16GB/512GB है।
| iQOO 15: The Beast Specs | |
|---|---|
| Performance (असली ताकत) | |
| Processor | Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) |
| Gaming Chip | Supercomputing Chip Q3 |
| RAM | 12GB / 16GB LPDDR5X Ultra |
| Storage | 256GB / 512GB UFS 4.1 |
| AnTuTu Score | 3.7 Million+ (37 लाख+) |
| Display (स्क्रीन) | |
| Size | 6.85 Inches 2K LTPO AMOLED |
| Refresh Rate | 144Hz (Makkhan Smooth) |
| Brightness | 6000 Nits (Peak) |
| Protection | Schott Xensation Alpha |
| Battery & Build (बनावट) | |
| Battery | 7000 mAh (BlueVolt Tech) |
| Charging | 120W FlashCharge (Box Included) |
| Wireless | Yes, 50W Wireless Charging |
| Weight | 215g (Solid Feel) |
| IP Rating | IP68 + IP69 (Waterproof) |
| Camera (कैमरा) | |
| Main Rear | 50MP (Sony IMX921, OIS) |
| Telephoto | 50MP Periscope (3x Zoom) |
| Ultra-Wide | 50MP (150° FOV) |
| Selfie | 32MP HD Camera |
| Other Features (अन्य) | |
| Fingerprint | 3D Ultrasonic In-display |
| Connectivity | 5G, Wi-Fi 7, NFC, BT 5.4 |
| OS | Android 16 (Funtouch OS) |
| Pos (दमदार खूबियां) | Cons (कुछ कमियां) |
|---|---|
|
⭐
Ultimate Gaming: 144 FPS और Q3 chip के साथ BGMI/COD में कोई फ्रैम drop नहीं मिलता।
⭐
Tough Build: हमारे 6-foot drop टेस्ट में ये फोन पास हो गया, IP69 रेटिंग इसे वॉटरप्रूफ बनाती है।
⭐
Super Battery: 7000mAh की बड़ी बैटरी और 100W Fast इस कीमत में चार्जिंग का कॉम्बो सबसे अच्छा है।
⭐
Premium Display: यह फोन गेमिंग, कैमरा, कूलिंग, परफॉर्मेंस आदि में ऑलराउंडर है।
|
❗
Heavier Weight: 7000mAh बैटरी की वजह से फ़ोन का वज़न 222g है, जो थोड़ा भारी लगता है।
❗
Expensive: ये फोन सिर्फ गेमिंग के लिए है और इसका कैमरा अच्छा नहीं है।
❗
Bloatware: प्रीमियम फोन होने के बावजूद Funtouch OS में फालतू pre-installed apps मिलते हैं।
❗
Large Size: 6.85-inch स्क्रीन की वजह से छोटे हाथ वालो को इस्तेमाल करने में दिक्कत होगी।
|
Final Verdict:
किसे लेना चाहिए? अगर आपका बजट 60-70 हज़ार के आसपास है और आपको एक ऐसा फोन चाहिए जिसमें Best Performance (Gaming), Best Battery Life (7000mAh) और Great Display हो, तो iQOO 15 आँख बंद करके ले लीजिये। इसका कैमरा भी अब फ्लैगशिप लेवल का हो चुका है। इसका 7000mAh बैटरी और Ultrasonic Fingerprint सेंसर इसे OnePlus 15R से थोड़ा आगे खड़ा करता है।
किसे सोचना चाहिए? अगर आपको बहुत हल्का (Lightweight) फोन चाहिए (क्योंकि यह 222g का है) या आप Samsung/Pixel जैसा एकदम क्लीन सॉफ्टवेयर पसंद करते हैं, तो आप दूसरे विकल्प देख सकते हैं और ये कीमत में भी बहुत महँगा है।
मेरी राय: iQOO 15 ने इस बार परफॉरमेंस और बैटरी का जो मेल बैठाया है, वो इसे 2025 का सबसे Best Mobile बनाता है और अगर आपका बजट ₹65,000 - ₹70,000 है और आप "Ultimate Performance" चाहते हैं, तो मेरा opinion यही है कि आपको iQOO 15 को आंख बंद करके ले लीजिये!
Disclaimer: (कीमतें और ऑफर्स समय के साथ बदल सकते हैं। खरीदने से पहले Amazon या iQOO की वेबसाइट चेक करें।)






