OnePlus 15R Review & Price in India

Toolxz Tech
0

क्या OnePlus 15R इसके पिछले मॉडल OnePlus 13r से बेहतर है? क्या ये फोन की परफॉर्मेंस और कैमरे में अच्छा है?


नमस्ते दोस्तों कैसे हो? मेरा नाम Sumit है। आपका स्वागत है मेरे मोबाइल रिव्यू में और आज हम बात करने वाले हैं Oneplus R-Series के उस फोन की जिसका नाम सुनते ही 'Speed' और 'Smoothness' की याद आती है। मुझे पता है आपके मन में भी बहुत सारे सवाल होंगे जैसे: क्या OnePlus 15R इसके पिछले मॉडल OnePlus 13r से बेहतर है?, क्या ईस फोन की परफॉर्मेंस और कैमरे में अच्छा है?, क्या यह फ़ोन 'All Rounder' है?

अक्सर OnePlus के 'R-Series वाले फोन अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। मैंने खुद ये फोन 3-4 दिन तक इस्तेमाल करके टेस्ट किया। सबसे पहले मैंने इसमे Bgmi गेम ट्राई किया सच में इस फोन ने कमाल ही कर दिया। मैंने लगातार 1 घंटे तक Bgmi play किया और इसकी बैटरी सिर्फ 13% खर्च हुई। इसकी गेमिंग परफॉरमेंस बहुत अच्छी है।आप सुनकर हैरान हो जाएंगे यह फ़ोन सामान्य 120 FPS गेमिंग सपोर्ट करता है लेकिन जब इसका Op Gaming Mode 165Hz frame rate Support करता है जो गेम के Graphics और भी Ultra Realstic और Smooth Gameplay का एहसास दिलाता है।

फिर हमने OnePlus 15R का कैमरा परफॉर्मेंस चेक किया। ये फ़ोन Selfie Camera से 1080-4k क्वालिटी 30 FPS के साथ फोटो और वीडियो Support करता है जबकी Back camera 1080-4k क्वालिटी 60 FPS के साथ फोटो और वीडियो Support करता है । इसका कैमरा iphone जैसा तो नहीं है लेकिन बहुत हाई क्वालिटी और बेस्ट कलर की वीडियो और फोटो आती है लेकिन ये फोन फोटो में Softness Add कर देता है। इस फ़ोन के कैमरे में एक ख़राब अपडेट ये है की OnePlus कंपनी ने कैमेरो मे से TELEPHONE LENS हटा दिया जो बहुत बड़ा रोल प्ले करता है जो इसकेA-Series के पिछले मॉडल मे था। 

चलिए अब हम एक-एक करके इसके all Fractures से परिचित करवाते है


 




1. Box में क्या मिलता है? (Unboxing Experience):

जैसे ही आप बॉक्स खोलेंगे तो आपको ये मिलते हैं:

• "Never Settle" लिखा हुआ एक छोटा बॉक्स।
इसके अंदर Silicone Rubber Case और क्विक गाइड।

• हमारा OnePlus 15R स्मार्टफोन जो सबसे प्रीमियम और महत्वपूर्ण है।

80W का SuperVOOC चार्जर जिसकी चार्जिंग स्पीड लाज़वाब है।

• Oneplus की सिग्नेचर Red Colour (Type A ) केबल

एक SIM इजेक्टर टूल जो SIM निकालने और डालने के काम आता है।





2. Design और Build: क्या यह हाथ में प्रीमियम लगता है?

OnePlus 13R का वो गोल (circular) कैमरा डिज़ाइन बहुतों को पसंद नहीं आया था, लेकिन इस बार कंपनी ने कमाल ही कर दिया है।

• Durability: Oneplus 15R ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसमें आपको IP66, IP68, IP69 और IP69K Certification मिलता है जबकी Oneplus 13R मे सिर्फ IP64 ही देखने को मिलता है। हाई IP मतलब मिट्टी की बौछार हो या ठंडा/गर्म पानी की धार, फोन को कुछ नहीं होगा। हमने इसको 5-6 फुट ऊपर से नीचे गिरा दिया, लेकिन इससे कुछ नहीं हुआ लेकिन आप ऐसा टेस्ट बिल्कुल भी ना करे।

• Dimensions: इसकी मोटाई( Thickness) सिर्फ 8.3 mm है, लेकिन इसका वजन 222g है। 

Button Placement: बटन की बात करे तो Right side में वॉल्यूम और उसके ठीक निचे पावर बटन हैं। और इन बटन के अलावा फोन के Left side में 'Plus Key' है और इस से पीछे Oneplus 13R में 'Alert Slider' था, ऊपर की तरफ एक और एक मतलब दो माइक्रोफ़ोन और IR Blaster होता हैI, फ़ोन के bottom मे एक माइक्रोफोन, Type-C चार्जिंग होल, स्पीकर, SIM Slot Dual SIM सपोर्ट के साथ मिलता है।

Glass & Frame: इस OnePlus 15R का ग्लास back Metal finish है जो इसको OnePlus के A-Series के एक premium power देता है।

Colour: जहां तक मुझे पता है ये Oneplus 15R केवल 3 Colours मे उपलब्ध है जितना मुझे पता है। 1. Mint Green, 2. Charcoal Black, 3. Electric Violet






3. Display: मक्खन जैसी क्वालिटी?

सीधी बात करें तो इसका डिस्प्ले 'मक्खन' है। इसका डिस्प्ले आपको किसी दूसरी Advance दुनिया का एहसास दिला देगा।

• Brightness: इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 Nits तक जाती है। मतलब कड़ी धूप में भी स्क्रीन शीशे की तरह साफ़ और अच्छी दिखेगी। TÜV Rheinland Certified Eyes care 5.0 भी है जो आँखों को सुरक्षित करती है 

• Screen: इसमें 6.83”1.5K AMOLED display और ये 10 bit display है Gorilla glass 7i Protection के साथ आती है। इसमें 165Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। मैंने जब इसमें स्क्रॉलिंग की, तो लगा जैसे स्क्रीन हवा से बातें कर रही है। 

Viewing Experience: YouTube पर 2160p60 तक HDR वीडियो देखिये, मज़ा आ जायेगा। इस की फोटो भी मैं डाल दूंगा लाइव क्वालिटी proof के लिए। इसमें बेहतरीन आवाज़ के लिए Stereo Speakers दिए गए हैं जिससे बेहतरीन आवाज़ मिलती है।






6.83”1.5K AMOLED 10 bit display Gorilla glass 7i Protection

 



YouTube पर 2160p60 तक HDR Support

 




4. Performance और Gaming: असली 'बादशाह':

अगर आप एक Pro-Gamer हैं, तो यह फोन आपके लिए ही बना है क्योकी इसके बाद आपको गेमिंग के लिए नए फोन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

Processor: इसमें लगा है 8Gen 5 Processor(3nm) ईस प्रोसेसर की शक्ति चौंकाने वाली हैं और यह प्रोसेसर Oneplus R-series के पिछले मॉडल Oneplus 13R के प्रोसेसर से बहोत अच्छा है।

Gaming: BGMI में आपको Ultra Extreme Plus गेमिंग का सपोर्ट मिलता है। नॉर्मली यह फ़ोन 120 FPS गेमिंग सपोर्ट करता है, लेकिन 'Op Gaming Core' की मदद से यह 165 FPS फ्रेम रेट के साथ गेमिंग सपोर्ट करता है।

Ram/Storage: इसमें 12GB LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज है, जो इसे सुपरफास्ट बनाती है। यहीं इसके अच्छे गेमिंग परफॉर्मेंस, स्क्रीन Smoothness की बात है।

GPU,CPU & AnTuTu: Oneplus 15R का AnTuTu Benchmark Score 3104493 है जो कि अविश्वसनीय है। इसके साथ ही 18011 GPU openCL score है और साथ ही 2810 Single-Core Score, 9560 Multi-Core CPU Score है





Live Bgmi Gameplay

 



5. कैमरा: सिर्फ काम चलाने लायक?

यहाँ वनप्लस ने थोड़ा समझौता किया है।

• Main Camera: ये 50MP Sony IMX 906 (OIS) का कैमरा है। फोटो में कलर्स बहुत नेचुरल आते हैं और 'DetailMax Engine' की वजह से इसमे फोटो बहुत साफ़ आती है।

• Ultra-Wide: ये कैमरा 8MP का कैमरा होता है।

• Selfie: फ़ोन के सामने 32MP का कैमरा है जो अच्छी फोटो ले लेता है। और इसमें भी कलर नेचुरल आता है 

• Quality: क्वालिटी की बात करे तो यह बैक कैमरा से 4K वीडियो 60 FPS पर रिकॉर्ड कर सकता है जबकि फ्रंट कैमरा से 4k वीडियो 30 FPS पर रिकॉर्ड कर सकता है।

• बड़ी कमी : कंपनी ने इसमें से Telephoto Lens हटा दिया है, जो 13R में था। यानी ज़ूम फोटोग्राफी के शौकीनों को यह पसंद नहीं आएगा और यही इसकी सबसे बड़ी गलती है।





Selfie and Back camera image with exact camera MP




6. बैटरी और सॉफ्टवेयर: कभी न रुकने वाला साथ

बैटरी: इसमें 7400mAh की विशाल बैटरी है! तो अगर आप पूरा दिन गेम खेलें, फिर भी बैटरी खत्म होना मुश्किल है और भाइयों की बैटरी भी लंबे चलने वाली होनी चाहिए।

चार्जिंग: इसमे 80W SuperVOOC चार्जर Support मिलता है जिससे बहुत जल्दी चार्ज कर देता है। आपको ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा चार्जिंग में!

सॉफ्टवेयर: यह Operating System Android 16 पर चलता है। कंपनी ने 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है मतलब 4-5 साल तक यही फोन चलेगा।





7. Connectivity और अन्य फीचर्स

Network: इसमे  13 5G Bands का सपोर्ट मिलता है

• इसमे Wifi 7 सपोर्ट मिलता है

Bluetooth 6.0 और NFC सपोर्ट मिलता है

USB 2.0: मेरे और OnePlus 15R Users के हिसाब से USB  3.0 होनी चाहिए थी

G2 Wifi chip भी मिलती है





Under 50,000 INR price of OnePlus 15R

 




OnePlus 15R: Full Specifications
PERFORMANCE (असली रफ़्तार)
Processor Snapdragon 8 Gen 5 (3nm)
RAM / Storage 12GB LPDDR5X Ultra | 256/512GB UFS 4.1
AnTuTu Score 3,104,493 (3.1 Million+)
Gaming BGMI Ultra Extreme Plus | Up to 165 FPS Support
DISPLAY (स्क्रीन)
Type & Size 6.83” 1.5K AMOLED (10-bit)
Refresh Rate 165Hz Max (with OP Gaming Core)
Protection Gorilla Glass 7i | TÜV Rheinland Eyes Care 5.0
BATTERY & BUILD (बनावट)
Battery/Charging 7400mAh | 80W SuperVOOC
Dimensions 8.3mm Thickness | 222g Weight
Durability IP66, IP68, IP69, IP69K Certified
Design Metal Frame | New "Plus Key" (Left Side)
CAMERA (कैमरा)
Rear Setup 50MP Sony IMX 906 (OIS) + 8MP UW
Selfie 32MP Front Camera
Features 4K@60fps | DetailMax Engine Algorithm
CONNECTIVITY & PRICE
Connectivity Wifi 7 (G2 Chip), BT 6.0, NFC, IR Blaster
Software Android 16 | 4 Years OS + 6 Years Security
Expected Price Under ₹50,000 INR




Pros (दमदार खूबियां) Cons (कुछ कमियां)
• Unbeatable Performance:• 8 Gen 5 Processor इस प्राइस में मिलना बहुत बड़ी बात है।
• Monster Battery:• 7400mAh बैटरी फिलहाल किसी फ्लैगशिप में नहीं है।
• Display:• 165Hz रिफ्रेश रेट और फ्लैट स्क्रीन गेमर्स को बहुत पसंद आएगी।
• Durability:• IP69 रेटिंग (Water & Dust resistant) के साथ यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है।
• Average Ultra-Wide:• 8MP का कैमरा ₹45k के फोन में थोड़ा कम लगता है।
• No Wireless Charging:• इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं है।
• No Telephoto Lens:• ज़ूम लवर्स को निराशा हो सकती है।
• Oneplus 13R:• इस Oneplus 15R फोन का कैमरा डिजाइन और गेमिंग परफॉर्मेंस Oneplus 13R से अच्छा नहीं है।




Final Verdict:

किसे लेना चाहिए? अगर आप एक Hardcore Gamer हैं जिसे सिर्फ परफॉरमेंस, स्मूथनेस और लंबे समय चलने वाली बैटरी से मतलब है, तो OnePlus 15R से बेहतर कुछ नहीं है। ₹50,000 के अंदर यह एक तगड़ा गेमिंग फोन है।

किसे नहीं लेना चाहिए? अगर आपका फोकस फोटोग्राफी है और आपको ज़ूम लेंस (Telephoto) चाहिए, तो मैं यह फोन आपको Recommend नहीं कर सकता। आप Samsung या iQOO की तरफ देख सकते हैं।


My RecommendationStudent और Gamers के लिए यह फोन Highly Recommended है!




Disclaimer: कीमतें और ऑफर्स समय के साथ बदल सकते हैं। खरीदने से पहले Amazon या OnePlus की वेबसाइट चेक करें।




FAQ: दोस्तों, आपको वनप्लस का यह नया 'Plus Key' वाला आईडिया कैसा लगा? और क्या आप टेलीफोटो लेंस के बिना फोन खरीदेंगे? कमेंट में बताएं!

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default